Home / महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर भड़के खड़गे, कहा-भाजपा या संघ की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र की भाजपा नीत महायुति सरकार को चोरों की सरकार बताया

मुंबई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महाराष्ट्र में बुधवार को भाजपा और संघ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बंटेंगे तो कटेंगे और एक हैं तो सेफ हैं जैसे नारों की चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश और सभी समुदायों को एकजुट रखने के लिए अपनी जान कुर्बान की। इसके विपरीत भाजपा और संघ का स्वतंत्रता आंदोलन और देश की एकता में कोई योगदान नहीं था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा नीत महायुति सरकार को चोरों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि जाति जनगणना, जिसका वादा कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में किया था, उसका उद्देश्य एकता को बढ़ावा देना और सभी वर्गों के लिए लाभों का समान वितरण करना है। यह लोगों को बांटने के लिए नहीं है। खड़गे ने कहा कि मोदी को अपने प्रदर्शन और कार्य विचारधारा के बारे में बोलना चाहिए तथा झूठ फैलाने से बचना चाहिए। मोदी ने आम लोगों के बैंक खातों में 15 लाख रुपये जमा करने और हर साल 2 करोड़ नौकरियां पैदा करने के बारे में झूठ बोला। भाजपा ने केवल झूठे वादे किए।

You can share this post!

कांग्रेस ने संविधान से की छेड़छाड़; गडकरी 

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी-कुछ लोग संभाजी महाराज के हत्यारे में अपना मसीहा देखते हैं, हम सबको एक रहना है

Leave Comments