Home / महाराष्ट्र

कांग्रेस ने संविधान से की छेड़छाड़; गडकरी 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में  प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान से छेड़छाड़ की।

कांग्रेस ने संविधान से की छेड़छाड़; गडकरी 

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में  प्रचार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए संविधान से छेड़छाड़ की।उन्होंने  कहा कि भाजपा ने कभी भी बीआर आंबेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश नहीं की और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति दी।कांग्रेस बार-बार यह दावा करती है कि भाजपा संविधान को बदल देगी। इस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, हमने न तो बाबासाहेब आंबेडकर के संविधान को बदलने की कोशिश की और न ही किसी को ऐसा करने की अनुमति दी।

।गडकरी ने कहा, संविधान की प्रमुख विशेषताएं जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और मौलिक अधिकार को कोई भी नहीं बदल सकता। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने संविधान को बिगाड़ने की कोशिश की। देश के इतिहास में यह कांग्रेस ही थी जिसने संविधान को नष्ट करने का पाप किया और अब वे हम पर आरोप लगा रहे हैं।

You can share this post!

मुंबई ; अवैध प्रवासियों की  रिपोर्ट पर आदित्य ठाकरे ने गृह मंत्री को घेरा 

महाराष्ट्र में पीएम मोदी और यूपी के सीएम योगी पर भड़के खड़गे, कहा-भाजपा या संघ की स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं

Leave Comments