Home / विदेश

14 ऊंची चोटियां फतह कर दो महिलाओं ने रचा इतिहास

दुनिया की 14 ऊंची चोटियां फतह कर दो महिलाओं ने इतिहास रच दिया है

14 ऊंची चोटियां फतह कर दो महिलाओं ने रचा इतिहास

दुनिया की 14 ऊंची चोटियां फतह कर दो महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। इनमें नेपाल की 33 वर्षीय दावा यांगजुम और अमेरिका की 50 वर्षीय ट्रेसी मेटकाफ शामिल हैं।

 

वहीं, सबसे कम उम्र में 8 हजार मीटर से अधिक की सभी ऊंची चोटियां फतह करने का खिताब 18 वर्षीय नीमा रिनजी शेरपा ने जीता। 

नीमा रिंजी शेरपा प्रोफाइल: 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाले सबसे युवा  पर्वतारोही कौन हैं?

 

 

नेपाल के रिनजी शेरपा 9 अक्तूबर, 2024 को माउंट शिशापांगमा की चोटी पर पहुंचे थे। उन्होंने यात्रा सितंबर 2022 में माउंट मनास्लु की चढ़ाई से शुरू की। दो वर्षों में माउंट एवरेस्ट, के 2 व कई पर्वतों पर चढ़ाई की।

 नेपाल की पर्वतारोही दावा यांगजुम बुधवार की सुबह तिब्बत में माउंट शिशापांगमा 8.027 मीटर पर पहुंचीं। वह माउंट चो ओयू, ल्होत्से, कंचनजंगा, अन्नपूर्णा, नागापर्वत, ब्रॉड पीक पर भी चढ़ चुकी हैं।पर्वतारोही ट्रेसी मेटकाफ दुनिया की सभी 14 ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली पहली  अमेरिकी महिला बनीं हैं। कोलोराडो के वेल की रहने वाली 50 वर्षीय मेटकाफ ने शुक्रवार को तिब्बत में 26,335 फीट / 8,027 मीटर लंबे शीशा पंगमा की चढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी की।

You can share this post!

ट्रंप का  कमला हैरिस के साथ दोबारा बहस करने से  इनकार, 

अमेरिका;फ्लोरिडा में मिल्टन तूफान से कई मौत,लाखों घरों की बिजली गुल  

Leave Comments