फरीदाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मैदान संभाल लिया है। फरीदाबाद की एक सभा में योगी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब मौलवी भी राम-राम कहने लगे हैं। विरोधी दलों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस, इनेलो और आप विकास नहीं चाहती, क्योंकि विकास हुआ तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।
योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले साढ़े सात साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो दंगाई थे, वे जेल में हैं या फिर जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। हरियाणा में भाजपा ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। कांग्रेस के शासनकाल को खनन, वन और भूमि माफियाओं का राज था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से हरियाणा का विकास हुआ है। उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस की पिछली सरकारों पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में भू-माफिया सक्रिय थे, जबकि भाजपा ने सिर्फ विकास किया। सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जितनी भी समस्याएं हैं, वह कांग्रेस ने दी। देश के विभाजन की त्रासदी से लेकर आतंकवाद तक की समस्या कांग्रेस की ही देन है।
Leave Comments