सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर इसमें एक बच्चे समेत तीन लोगों के मरने की खबर आ रही है। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही है। आग का कारण गैस सिलेंडर से रिसाव बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव रिढाऊ में यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। शनिवार को इसमें अचानक आग लग गई। खबर मिलने पर गांव वाले पहुंचे। आग इतनी जल्दी भड़क गई कि अंदर काम कर रहे लोग फंस गए। गांव के लोग उन्हें बाहर निकालने की कोशिश में जुट गए। गांव वालों के अनुसार 3 व्यक्तियों की आग मे जलने से मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। गांव वालों के अनुसार कई अन्य लोग भी घायल हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी से 10-12 लोग काम करते थे।
Leave Comments