अखिलेश यादव ने जारी की पहली सूची,कांग्रेस में मची खलबली
अखिलेश यादव ने जारी की पहली सूची,कांग्रेस में मची खलबली
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है | पहली सूची में १६ प्रत्याशी घोषित किए गए हैं |
- Published On :
31-Jan-2024
(Updated On : 31-Jan-2024 03:02 pm )
अखिलेश यादव ने जारी की पहली सूची,कांग्रेस में मची खलबली

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है | पहली सूची में १६ प्रत्याशी घोषित किए गए हैं | जिसके साथ ही सपा ने लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल भी फूंक दिया है.उत्तरप्रदेश की ८० लोकसभा सीट में १६ प्रत्याशी घोषित कर समाजवादी पार्टी अन्य दलों से आगे निकल गई है मगर पार्टी के इस कदम से उसकी सहयोगी कांग्रेस में खलबली मच गई है |

सपा ने संभल से ९३ साल के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क को फिर टिकट दिया है| अखिलेश ने मैनपुरी लोकसभा सीट से एक बार फिर अपनी पत्नी डिंपल यादव को ही टिकट दिया है | वहीं लखनऊ,खीरी और फ़ैजाबाद जहाँ कांग्रेस अपना दवा ठोंक रही थी वहां भी सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं | सपा के इस कदम से गठबंधन में और खींचतान के आसार बन गए हैं |

वही सूची जारी होते ही सपा को भी झटका लगा है | सूची जारी होते ही उनके करीबी और दिग्गज नेता मनोज यादव ने पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया. वो कई वजहों को लेकर नाराज बताए जा रहे थे.. पार्टी की ओर से जैसे ही डिंपल यादव के नाम का ऐलान किया गया मैनपुरी में सपा नेता और उद्योगपति मनोज यादव ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. उन्होंने सपा में पारिवारिक कलह को भी पार्टी छोड़ने की बड़ी वजह बताया है.
Next article
उत्तरप्रदेश में इंडी गठबंधन में पड़ी खटास ,कांग्रेस भी अकेले लड़ने पर कर रही विचार
Leave Comments