Home / विदेश

नेपाल ;माउंट धौलागिरी पर फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत

नेपाल की 7,000 मीटर की अधिक ऊंचाई वाले माउंट धौलागिरी पर  फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत हो गई

नेपाल ;माउंट धौलागिरी पर फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत, 

नेपाल की 7,000 मीटर की अधिक ऊंचाई वाले माउंट धौलागिरी पर  फिसलने से पांच रूसी पर्वतारोहियों की मौत हो गई। हेली एवरेस्ट के उपाध्यक्ष मिंगमा शेरपा के मुताबिक, इन पर्वतारोहियों ने दुनिया की इस सातवीं सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ाई शुरू थी। मिंगमा खुद भी पर्वतारोही हैं और वह लापता पर्वतारोहियों के लिए शुरू किए गए खोज अभियान का हिस्सा थे।  

नेपाल में दुनिया की सातवीं सबसे ऊंची चोटी 'माउंट धौलागिरी' पर गिरने से 5 रूसी  पर्वतारोहियों की मौत - Navabharat News

चोटी पर चढ़ते समय इन पर्वतारोहियों का सुबह छह बजे बेस कैंप से संपर्क टूट गया था  सूत्रों ने  बताया कि ये सभी पर्वतारोही एक ही रस्सी की मदद से चोटी की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए। इसके बाद हेलिकॉप्टर ने उन्हें 7,700 मीटर की ऊंचाई पर मृत पाया। नेपाल के पर्यटन विभाग के निदेशक राकेश गुरुंग ने बताया कि एक अन्य रूसी पर्वतारोही को हेलिकॉप्टर के जरिए बेस कैंप से बचाया गया। 

You can share this post!

 इजराइल हमले की बरसी पर  हमास ने इजराइल पर फिर दागे रॉकेट 

ब्रिटेन के यूक्रेन को समर्थन देने से तिलमिलाया रूस, मचा सकता है अफरा-तफरी

Leave Comments