दिल्ली : आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
- Published On :
09-Feb-2025
(Updated On : 09-Feb-2025 01:04 pm )
दिल्ली : आतिशी ने उपराज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने रविवार सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस खबर की पुष्टि राज निवास दिल्ली के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर की गई।
![आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, एलजी विनय सक्सेना ने भंग की दिल्ली की विधानसभा | Atishi will resign from the post of Chief Minister](https://c.ndtvimg.com/2024-10/d2ht0iig_atishi_625x300_01_October_24.jpg?im=FeatureCrop,algorithm=dnn,width=545,height=307)
राज निवास की पोस्ट में साझा की गई तस्वीरों के साथ लिखा गया,सम्माननीय उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आदरणीय मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा स्वीकार किया। उपराज्यपाल ने आतिशी से कहा कि नई सरकार के गठन तक वह पद पर बनी रहें।
दिल्ली चुनाव 2025: भाजपा का ऐतिहासिक प्रदर्शन
8 फरवरी को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 48 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई।
दिल्ली की राजनीति में 27 साल बाद भाजपा को बहुमत मिला, जबकि कांग्रेस पार्टी इस बार खाता भी नहीं खोल पाई।
इस राजनीतिक उलटफेर के बाद, अब सभी की नजरें नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर टिकी हुई हैं!
Next article
भारतीय नौसेना प्रमुखों का सम्मेलन 2025: समुद्री सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Leave Comments