Home / दिल्ली

दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर कैबिनेट ने लगाई मुहर, चुनाव के समय किया था महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा

विपक्ष के आरोपों के बाद आज सुबह कैबिनेट ने दी योजना को मंजूरी, जेपी नड्‌डा ने की घोषणा

नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी है। कैबिनेट मीटिंग में महिला समृद्धि योजना के रजिस्ट्रेशन की तारीख पर भी मुहर लग गई है। बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ दिल्ली में उज्जवला योजना लागू करने का भी ऐलान किया गया है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिला दिवस पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में योजना को मंजूरी दे दी गई थी। दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा। योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। योजना तुरंत शुरू की जाएगी। नड्डा ने कहा कि दिल्ली की जीत महिलाओं के समर्थन के बिना संभव नहीं थी।

रेखा गुप्ता बोलीं-पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया

 सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं किया, लेकिन हम आपकी अपेक्षाओं को पूरा करके दिखाएंगे। दिल्ली में बहनों से किया वादा पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं के सम्मान की अनदेखी की गई, लेकिन मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने इस बात को समझा कि देश की तरक्की सिर्फ एक वर्ग से नहीं होने वाली। इसका रास्ता महिलाओं की तरक्की से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस एजेंडा को महिलाओं के सम्मान के लिए देश में चला रहे हैं उसी तरह से दिल्ली में भी बहनों को सशक्त करने के लिए उनके स्वास्थ्य, उनकी शिक्षा, उनकी सुरक्षा और उनकी समृद्धि के लिए हर वो काम किया जाएगा, जिसका वादा हमने किया था।

You can share this post!

दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने महिला समृद्धि योजना को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा-मोदी जी की गारंटी बस जुमला

दिल्ली में सड़क नामकरण पर सियासी घमासान: स्वामी विवेकानंद मार्ग की नेम प्लेट लगाने की होड़

Leave Comments