चर्चा से ही निकलेगा हल,किसान आंदोलन पर बोले कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि किसानों के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। किसानों को समझाया गया है कि चर्चा से ही हल निकाला जाएगा।
- Published On :
22-Feb-2024
(Updated On : 22-Feb-2024 04:19 pm )
चर्चा से ही निकलेगा हल,किसान आंदोलन पर बोले कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा किसानों के प्रदर्शन पर कहा कि किसानों के साथ किसानों के मुद्दे पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है। किसानों को समझाया गया है कि चर्चा के जरिए हल निकाला जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, हमने उन्हें बताया है कि केवल चर्चा से ही इस मामले का हल निकाला जाएगा। हमें एक साथ मिलकर हल निकालना चाहिए, जिससे की ये सबके लिए लाभदायक हो। मुझे उम्मीद है कि एक साथ हम हल निकाल लेंगे

किसानों के दिल्ली कूच को लेकर अर्जुन मुंडा ने कहा, मैं कहना चाहूंगा कि किसानों के साथ कई दौर की बातचीत हुई। कुछ मुद्दों की सहमति के लिए दोनों पक्षों को और मेहनत करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और वह ऐसा ही कर रही है।
Previous article
संदेशखाली विवाद पर भाजपा ने जारी की डॉक्यूमेंट्री,ममता सरकार पर सच्चाई छिपाने का आरोप
Next article
किसान की मौत राहुल गांधी ने बीजेपी और मोदी को घेरा
Leave Comments