न्याय यात्रा में होंगे शामिल बशर्ते सीटों का हो बंटवारा; अखिलेश यादव
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे
- Published On :
19-Feb-2024
(Updated On : 19-Feb-2024 03:17 pm )
न्याय यात्रा में होंगे शामिल बशर्ते सीटों का हो बंटवारा; अखिलेश यादव
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा होने पर यात्रा में शामिल होंगे। अभी सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हुआ है।

सोमवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन को लेकर अभी बातचीत चल रही है, उनके पास लिस्ट आ गई है, हमने भी उन्हें लिस्ट दे दी है। जैसे ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा, समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल होगी।

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। कई सूचियां उधर से आई हैं। कई सूचियां इधर से भी गई हैं। जब तक सीटों का बंटवारा नहीं हो जाएगा, तब तक समाजवादी पार्टी उनकी न्याय यात्रा में शामिल नहीं हो पाएगी।
Previous article
उत्तर प्रदेश; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभल में कल्कि धाम मंदिर की आधारशिला रखी.
Next article
नई पार्टी बनाएंगे स्वामी प्रसाद मौर्य, नाम व झंडा किया लॉन्च
Leave Comments