राहुल ने की महिला बीड़ी वर्कर्स से मुलाकात .मुर्शिदाबाद पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची . यहां पर उन्होंने महिला बीड़ी वर्कर्स से मुलाकात की.
- Published On :
01-Feb-2024
(Updated On : 01-Feb-2024 03:37 pm )
राहुल ने की महिला बीड़ी वर्कर्स से मुलाकात .मुर्शिदाबाद पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में पहुंची . यहां पर उन्होंने महिला बीड़ी वर्कर्स से मुलाकात की. राहुल ने महिलाओं से उनका हाल भी जाना. इसका एक वीडियो भी सामने आया है,

राहुल गांधी न्याय यात्रा के जरिए अब तक पश्चिम बंगाल के छह जिलों दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, उत्तर दिनाजपुर व अन्य जिलों को कवर कर चुकी है | दूसरे चरण में यात्रा मालदा और मुर्शिदाबाद पहुंची है.

राहुल ने मालदा में लोगों को भी संबोधित करते हुए एक बार फिर जातिगत सर्वे कराने की बात दोहराई राहुल ने लोगों से कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है, तो देशभर में जातिगत सर्वे करवाया जाएगा. उन्होंने आरएसएस और बीजेपी पर नफरत और हिंसा फैलाने का आरोप भी लगाया. राहुल ने कहा कि वह राज्य में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं.

कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत पिछले महीने मणिपुर से हुई थी, जो मार्च में जाकर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में खत्म होगी.
Next article
ममता बनर्जी का तंज ,विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसी के एक्शन पर भाजपा सरकार को घेरा
Leave Comments