Home / Politics

गोगोई की पत्नी पर भाजपा के आरोप से गरमाई सियासत, कानूनी लड़ाई के संकेत

गौरव गोगोई ने अपनी पत्नी को लेकर लगे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है

गोगोई की पत्नी पर भाजपा के आरोप से गरमाई सियासत, कानूनी लड़ाई के संकेत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर पाकिस्तान और उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध रखने का गंभीर आरोप लगाया है। इस पर गोगोई ने भाजपा पर झूठा प्रचार फैलाने और उनके परिवार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

कानूनी लड़ाई की तैयारी में गोगोई

गौरव गोगोई ने अपनी पत्नी को लेकर लगे आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। इस मामले के अदालत तक पहुंचने के संकेत मिल रहे हैं।

हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पलटवार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गोगोई के कानूनी कार्रवाई के फैसले का स्वागत किया और असम सरकार द्वारा भी कानूनी कदम उठाने की बात कही। सरमा ने कहा मैं अपने खिलाफ कानूनी कार्रवाई का दिल से स्वागत करता हूं। असम सरकार भी आज से कानूनी कार्यवाही शुरू कर रही है। मैं गोगोई को सलाह देता हूं कि वे जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया शुरू करें ताकि सच्चाई सामने आ सके।"

राजनीतिक विवाद के पीछे चुनावी समीकरण?

भाजपा के आरोप और कांग्रेस के जवाबी हमले को लेकर चर्चा तेज है कि क्या यह सब 2026 के असम विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल तैयार करने का हिस्सा है? इस विवाद से कांग्रेस और भाजपा के बीच तकरार और तेज हो गई है, और अब सभी की नजरें इस मामले की कानूनी लड़ाई पर टिकी हैं।

You can share this post!

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ पर राहुल गांधी का सरकार पर निशाना, कहा- सरकार की असंवेदनशीलता उजागर, कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी घेरा

चीन पर कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान, कहा-चीन को दुश्मन मानना बंद कर दे भारत

Leave Comments