पूर्व मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने छोड़ी भाजपा
मुंबई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सूर्यकांता पाटिल ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी छोड़ने के बाद कहा, ''मैंने पिछले 10 सालों में बहुत कुछ सीखा है।'' सूर्यकांता अब वापस शरद पवार की पार्टी में लौट आई हैं।
शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी से नाता तोड़ने के बाद 2014 में वो भाजपा में शामिल हुईं। पाटिल ने इस बार आमचुनाव 2024 में मराठवाड़ा के हिंगोली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट मांगा था, लेकिन वह टिकट पाने में नाकाम रहीं। टिकट न मिलने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। कुछ दिनों के इंतजार और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा अपनी हार की समीक्षा कर रही है। 2019 में भाजपा ने यहां 23 लोकसभा सीटें जीती थीं लेकिन अब वो सिमट कर 9 सीटों पर आ गई है। महायुति गठबंधन को इस बार 13 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन को 30 सीटें मिली हैं। हालांकि इस दौरान एनसीपी और शिवसेना के दो फाड़ राजनीतिक ताकतों ने कराए। लेकिन इसका उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। उल्टा इसका फायदा एनसीपी शरद पवार और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी को हुआ। खराब प्रदर्शन के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी को उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त करने को कहा। लेकिन पार्टी ने उनकी मांग ठुकरा दी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में हैं। उसे लेकर सभी दलों में गतिविधियां तेज हो गई हैं।
Leave Comments