Home / महाराष्ट्र

एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू, महाराष्ट्र में फिर महायुति की सरकार बनने की संभावना

अधिकांश एग्जिट पोल में भाजपा नीत महायुति के आगे रहने की संभावना

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। इसके अनुसार महाराष्ट्र में फिर एमवीए की सरकार बनती नजर आ रही है। अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा नीत महायुति को ही आगे बताया जा रहा है।

पीपुल्स पल्स  के एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को महाराष्ट्र में 175 से 195, महाविकास अघाड़ी को 85-112 सीटें और अन्य को 7-12 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्‍ट्रैटिटीज के एग्जिट पोल में भी महायुति की वापसी होती दिख रही है। एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 152-160 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 130-138 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पीएमएआरक्यू के एग्जिट पोल में भी महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन यानी महायुति को बढ़त मिलती दिख रही है। इसके मुताबिक महायुति को 137-157, महाविकास अघाडी को 126-146 और अन्य को 2-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में बीजेपी गठबंधन को 150-170 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 110-130 सीटें मिलने का अनुमान है।

You can share this post!

महाराष्ट्र में वोट से पहले नोट कांड, भाजपा नेता विनोद तावड़े पर लगा पैसे बांटने का आरोप, होटल में जमकर हंगामा

पैसे बांटने के आरोप पर भाजपा नेता विनोद तावड़े ने दिया कांग्रेस को नोटिस, माफी मांगो नहीं तो 100 करोड़ का दावा लगाएंगे

Leave Comments