Home / विदेश

न्यायाधीश की बेटी पर पोस्ट कर फंसे डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह कई मुकदमे में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं

न्यायाधीश की बेटी पर पोस्ट कर फंसे डोनाल्ड ट्रंप

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। वह कई मुकदमे में अदालतों के चक्कर काट रहे हैं। इस बार हश-मनी मामले में डोनाल्ड ट्रंप मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मैनहट्टन अभियोजकों ने  सुझाव दिया कि ट्रंप ने हाल ही में न्यायाधीश की बेटी पर हमला करके और सोशल मीडिया पर उसके बारे में झूठा दावा करके एक गैग आदेश का उल्लंघन किया हैं। 

पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने 2024 के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत की

न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने पूर्व में  एक आदेश जारी किया था। साथ ही पूर्व राष्ट्रपति को अदालत से जुड़े कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों पर हमलों से तुरंत बचने का निर्देश दिया गया था।अब मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय ने गैग आदेश के दायरे को स्पष्ट करने के लिए कहा है। 

You can share this post!

 यूरोप युद्ध से पहले के दौर में;पोलैंड पीएम डोनाल्ड टस्क 

पोप की अपील- गाजा  में लागू हो युद्धविराम 

Leave Comments