Home / हरियाणा

हरियाणा में आप की कमान सुनीता केजरीवाल के हाथ, 20 जुलाई से चुनाव अभियान शुरू

अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने के कारण लिया फैसला

सुनीता केजरीवाल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को हरियाणा विधानसभा के लिए पार्टी की गारंटी की घोषणा करेगी। इसी के साथ हरियाणा में विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत भी होगी। आप ने एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को हरियाणा के पंचकुला में एक टाउनहॉल बैठक में 'केजरीवाल की गारंटी' की घोषणा करेंगी।

इसमें कहा गया है कि उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक फिलहाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। सुनीता केजरीवाल ने हालिया लोकसभा चुनाव में दिल्ली, हरियाणा और गुजरात में पार्टी उम्मीदवारों के लिए सक्रिय रूप से प्रचार किया था। आप ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। हरियाणा में आप को अभी तक कोई ज्यादा सफलता नहीं मिली है। मई में हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता बीजेपी उम्मीदवार नवीन जिंदल से हार गए थे।

You can share this post!

हरियाणा;ओबीसी वर्ग में क्रीमी लेयर को लेकर बड़ा फ़ैसला  

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला 

Leave Comments