Home / क्रिकेट

फॉर्म में लौटे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच में 76 गेंद में लगाया शतक

भारत के क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय से था रोहित के फॉर्म में लौटने का इंतजार

नई दिल्ली। पिछले लंबे समय से रन के लिए तरस रहे  भारतीय कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में लौट आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में रोहित ने पहले 30 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। फिर इसके बाद इसे शतक में बदलने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने 76 गेंदों पर शतक लगाया।

रोहित का वनडे में यह 32वां शतक है। उनके बल्ले से वनडे में पिछला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्तूबर 2023 को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए वनडे विश्व कप के मुकाबले में निकला था। रोहित ने उस वक्त 84 गेंदों पर 131 रन बनाए थे। इसके बाद से रोहित ने 13 पारियां खेली, लेकिन वह शतक नहीं लगा पाए थे। रोहित ने वनडे में शतक लगाने का सूखा खत्म किया और 16 महीने बाद उनके बल्ले से सैकड़ा निकला। रोहित ने आदिल राशिद की गेंद पर छक्के के साथ शतक पूरा किया।

रोहित इस मैच में अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने तेज तर्रार पारी खेली। रोहित की पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय कप्तान ने वनडे में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया। रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंदों पर शतक लगाया था जो उनका इस प्रारूप में सबसे तेज शतक था।

You can share this post!

भारत ने नागपुर वनडे में इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया, शुमन गिल के 87 रन और अय्यर-पटेल के अर्धशतक ने दिलाई जीत

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को 142 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज अपने नाम किया

Leave Comments