Home / बिजनेस

आज भी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 123 अंक लुढ़का और निफ्टी भी 56 अंक नीचे

गुरुवार को भी शेयर बाजार में थी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर ही बंद हुए

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 21 फरवरी को भी शेयर बाजार में गिरावट रही और लाल निशान पर कारोबार शुरू हुआ।आज बीएसई सेंसेक्स 123.35 अंकों की गिरावट के साथ 75,612.61 अंकों पर खुला। इसी तरह एनएसई निफ्टी 55.95 अंकों नीचे जाकर 22,857.20 अंकों पर कारोबार करता दिखा।

शुक्रवार को सेंसेक्स की 30 में से 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि 20 कंपनियों के शेयर में गिरावट नजर आई। 1 कंपनी के शेयर में कोई चेंज नहीं दिखा। निफ्टी 50 की भी 50 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में दिखाई पड़े। आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल जोमैटो के शेयर सबसे ज्यादा 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले थे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 1.70 प्रतिशत की गिरावट नजर आई। गुरुवार 20 फरवरी को सेंसेक्स 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही,यह 22,913 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

You can share this post!

आज भी लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी लुढ़का

Leave Comments