Home / विदेश

अमेरिका से अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा विमान, पहली खेप में 104 भारतीय वतन लौटे

करीब 18 हजार भारतीयों की सूची तैयार कर चुका है अमेरिका

अमृतसर। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को लेकर पहला विमान अमृतसर पहुंच गया है। इसमें 104 भारतीय शामिल हैं, जो अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे थे। इनमें गुजरात के 33, पंजाब 30, यूपी 3, हरियाणा 33, चंडीगढ़ 2, महाराष्ट्र 3 लोग शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी वायुसेना का सी-17 विमान बुधवार दोपहर 1.45 बजे अमृतसर पहुंचा। यह अवैध प्रवासी भारतीयों का पहला जत्था है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका अपने इमिग्रेशन कानूनों को सख्त कर रहा है। इसी क्रम में वो अवैध प्रवासियों को उनके देश डिपोर्ट भी कर रहा है। अमेरिका में अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजना भी इसी कार्रवाई का हिस्सा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका अपने यहां रह रहे करीब 18 हजार अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजने की तैयारी में हैं। बीते दिनों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के दौरान जब विदेश मंत्री एस जयशंकर वाशिंगटन  पहुंचे थे तो उस दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने उन्हें अवैध प्रवासी भारतीयों की सूचना दी थी। कहा जा रहा है कि अमेरिकी सरकार के पास ऐसे 20, 427 भारतीयों की सूची तैयार है। इनमें से 17, 940 भारतीयों के पते आदि का सत्यापन हो चुका है, जिन्हें भेजा जाएगा।

You can share this post!

घुसपैठ कर रहे बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर किया हमला, एक जवान घायल, तेज धार वाले हथियार लेकर आए थे

Leave Comments