Home / विदेश

गाजा  संकट: ट्रंप की हमास को कड़ी चेतावनी – शनिवार 12 बजे तक बंधकों को रिहा करो

गाजा  में इजराइली बंधकों की रिहाई रोकने की हमास की घोषणा के बाद अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है।

गाजा  संकट: ट्रंप की हमास को कड़ी चेतावनी – शनिवार 12 बजे तक बंधकों को रिहा करो

गाजा  में इजराइली बंधकों की रिहाई रोकने की हमास की घोषणा के बाद अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने हमास को शनिवार 12 बजे तक की डेडलाइन देते हुए कहा अगर बंधक रिहा नहीं होते, तो समझौता रद्द समझो। अब सारे रास्ते बंद हो जाएंगे और कहर बरपेगा।

ट्रंप का अल्टीमेटम: अब और इंतजार नहीं

ओवल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा जहां तक मेरी चिंता की बात है, यदि शनिवार 12 बजे तक सभी बंधकों को रिहा नहीं किया गया, तो समझौते को रद्द समझा जाए। मैं यह उम्मीद कर रहा हूं कि सभी बंधक एक साथ छोड़े जाएं, टुकड़ों-टुकड़ों में नहीं।

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रंप ने दोपहर 12 बजे या मध्यरात्रि 12 बजे की बात की है और उन्होंने किस टाइम ज़ोन को ध्यान में रखा है।

हमास ने क्यों रोकी बंधकों की रिहाई?

हमास ने आरोप लगाया है कि इसराइल ने युद्धविराम समझौते की शर्तों का पालन नहीं किया और उसे लगातार तोड़ा है।

हमास के आधिकारिक बयान में कहा गया –
पिछले तीन हफ्तों में हमारे नेतृत्व ने देखा कि दुश्मन बार-बार युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है और शर्तों का पालन नहीं कर रहा है। इनमें विस्थापित फ़लस्तीनियों की उत्तरी गाजा  में वापसी में हो रही देरी और ग़ज़ा पट्टी में गोलीबारी शामिल है।

क्या बढ़ेगा तनाव?

ट्रंप के इस बयान से गाजा  संकट और बढ़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि हमास इस चेतावनी पर क्या प्रतिक्रिया देता है और इसराइल-अमेरिका का अगला कदम क्या होगा।

 

 

You can share this post!

कैंप हिल वायरस: निपाह से भी घातक, पहली बार इंसानों में मिला नया हेनिपावायरस

इजराइली बंधकों की रिहाई पर संकट: नेतन्याहू ने दी  चेतावनी 

Leave Comments