दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी;आर के सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी एक दुर्दांत अपराधी था। विपक्ष केवल पॉलिटिक्स कर रहा है।
- Published On :
31-Mar-2024
(Updated On : 01-Apr-2024 02:01 pm )
दुर्दांत अपराधी था मुख्तार अंसारी;आर के सिंह
केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्तार अंसारी एक दुर्दांत अपराधी था। विपक्ष केवल पॉलिटिक्स कर रहा है। विपक्ष के नेता अपनी सियासी फायदे के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जनता सच्चाई जानती है। आरा लोकसभा सीट से भाजपा सांसद आरके सिंह ने शनिवार को ही अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं सबसे पहले पार्टी को धन्यवाद देता हूं। नरेंद्र मोदी जी और नड्डा जी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने पुनः मुझपर विश्वास जताया और तीसरी बार लोकसभा का उम्मीदवार बनाया।
Next article
मुख़्तार अंसारी के घर पहुंचे ओवैसी
Leave Comments