लखनऊ। यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहै हैं। सपा ने इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची को देख लोग तब चौंक गए जब इसमें आजम खान का नाम देखा। आजम खान फिलहाल जेल में बंद हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि वे क्या जेल से प्रचार करने आएंगे?
उल्लेखनीय है कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों गाजियाबाद सदर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, करहल, कुंदरकी, खैर, कटेहरी और सीसामऊ में उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन के आखिरी दिन 25 अक्टूबर तक करीब 149 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भर दिया था। सभी दल जोर-आजमाइश में जुट गए हैं। इसी बीच शनिवार को सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता व सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सपा महासचिव आजम खां, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा आजम खान के नाम की है, क्योंकि वे जेल में बंद हैं। लोग कह रहे हैं कि क्या अखिलेश ने आजम को जेल से बाहर लाने की तैयारी कर ली है या यूं ही नाम जोड़ दिया है।
Leave Comments