पेरिस ओलंपिक: हॉकी में भारत का जीत से शुरुआत , न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है.
- Published On :
28-Jul-2024
(Updated On : 28-Jul-2024 10:38 am )
पेरिस ओलंपिक: हॉकी में भारत का जीत से शुरुआत , न्यूज़ीलैंड को 3-2 से हराया
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है. शनिवार को हुए ग्रुप-बी के एक मैच में भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीन के मुक़ाबले दो गोल से हरा दिया.भारत की ओर से मनदीप सिंह , विवेक सागर प्रसाद और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल किया. जबकि न्यूज़ीलैंड की ओर से सैम लेन और सिमोन चाइल्ड ने गोल कियाा.

भारत ने आक्रामक खेल के साथ शुरुआत की. कप्तान हरमनप्रीत और अभिषेक ने लगातार न्यूज़ीलैंड के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा.खेल के शुरुआती दौर में न्यूज़ीलैंड को भारतीय पाले में घुसने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. टीम शुरुआत में डिफेंस खेल रही थी. हालांकि न्यूज़ीलैंड की टीम बाद में आक्रामक तेवरों के साथ खेली.
Previous article
ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, 20 साल बाद किसी भारतीय महिला शूटर ने फाइनल में बनाई जगह
Next article
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने रचा इतिहास, शूटिंग में ब्रॉन्ज पर लगाया निशाना
Leave Comments