Home / Sehat

घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन

विशेषज्ञों के बताए घरेलू नुस्खों से मजबूत रख सकते हैं अपना लिवर

इंदौर। आजकल के खानपान के कारण फैटी लिवर की समस्या आम है। शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक लिवर पाचन के साथ ही हमारे शरीर से गंदकी को बाहर निकालने का काम करता है। काफी संख्या में लोग फैटी लीवर और लीवर सिरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं।

लिवर में फैट जमा से उसका फंक्शन प्रभावित होता है। यह बीमारी उन लोगों को हो जाती है जो लोग तेल, चीनी और कैलोरी वाले फूड आइटम का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। अपने लिवर को फैटी होने से बचाने के लिए खानपान पर ध्यान देने के साथ ही कुछ घरेलू जूस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आपके किचन में उपलब्ध सब्जियों से ही आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

पालक – पालक लगभगर हर घर की किचन में होता ही है। इसका जूस लिवर में जमा फैट को बाहर निकालकर उसके फंक्शन को बेहतर बनाता है। पालक का जूस लिवर के सेल्स तक पहुंचता है और फैट और टॉक्सिक या शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह जूस कब्ज और आंतों की समस्याओं से भी निजात दिलाता है।

नींबू-नींबू का जूस प्राय: लोग पीते ही हैं। यह लिवर को डिटॉक्स करने और इसकी फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी भरपूर मात्रा में होने के कारण यह लिवर को स्वस्थ रखता है। इससे पाचन क्रिया भी बेहतर होती है।

गाजर-गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में जाकर विटामिन में बदल जाता है। विटामिन लीवर के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लीवर को नुकसान से बचाने में मदद करता है।  गाजर का जूस पाचन शक्ति भी बढ़ाता है।

चुकंदर-लिवर के लिए चुकंदर का जूस रामबाण माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है, जो खून को साफ करने में सहयोग करता है।  यह शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। कई ‌विशेषज्ञ गाजर और चुकंदर का मिक्स जूस पीने की सलाह भी देते हैं।

ब्रोकली-लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए ब्रोकली का जूस भी असरदार माना जाता है। इसे पीने से सिर्फ लिवर डैमेज का जोखिम कम हो सकता है, बल्कि फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलता है।

अदरक-इसमें जिंजरोल होता है जो कि एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो लिवर से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव में सहायक है। इसके अलावा ये सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है और उन एंजाइम गतिविधियों को तेज करता है जिससे लिवर डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।

हल्दी- विशेषज्ञों का मानना है कि हल्दी भी लिवर की गंदगी निकालने में मदद करती है। इसमें एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो फेलियर या कैंसर बनने से रोकते हैं। आप चाहें तो हल्दी और अदरक से बनी चाय भी पी सकते हैं।

करेला-कहा जाता है कि करेला का जूस डायबिटीज के साथ ही लिवर के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।  करेला आपके लिवर को साफ करने में मदद कर सकता है। यह लिवर में एंजाइमों की एंटी-ऑक्सीडेंट गतिविधि को मजबूत कर लिवर को स्वस्थ करता है।

You can share this post!

अब बाजार में आ गई है मूली, खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान, कुछ चीजों के साथ तो बिल्कुल न खाएं

चीन में कहर बरपा रहे एचएमपीवी वायरस की भारत में एंट्री, बेंगलुरु और अहमदाबाद में तीन बच्चे संक्रमित

Leave Comments