Home / Sehat

चीन में कहर बरपा रहे एचएमपीवी वायरस की भारत में एंट्री, बेंगलुरु और अहमदाबाद में तीन बच्चे संक्रमित

बेंगलुरु में तीन और आठ महीने के दो बच्चे संक्रमित, अहमदाबाद में 2 महीने का बच्चा पीड़ित

बेंगलुरु। इन दिनों एचएमपीवी वायरस चीन में तबाही मचा रहा है। अब इसकी भारत में भी एंट्री हो गई है। बेंगलुरु में इसका पहला केस दर्ज  हुआ है। यहां तीन और आठ महीने के दो बच्चों में यह संक्रमण पाया गया है। अस्पताल की लैब में हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी केंद्र सरकार को भेजी है। इसी तरह अहमदाबाद में सोमवार को 2 महीने के बच्चे में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का संक्रमण मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में जिन दो बच्चों में यह इस वायरस का संक्रमण मिला है उन कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है यानी वह चीन या कहीं और भी नहीं गया है। हॉस्पिटल की लैब में हुई जांच में बच्चे के शरीर में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है। अभी तक यह पता नहीं चला है कि क्या यह वही स्ट्रेन है जो चीन में तेजी से बढ़ रहा है। चीन में भी सबसे अधिक बच्चों में ही यह वायरस पाया गया है। इसके लक्षण कोरोना से मिलते-जुलते हैं।

उल्लेखनीय है कि यह एक सांस संबंधी वायरस है। यह सभी उम्र के लोगों में फैल सकता है। इस वायरस का ज्यादा असर बुजुर्गों और छोटे बच्चों पर होने की आशंका है। वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में अगर आप आते हैं तो आप भी इस वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। नाक बहना, गले में खराश, सिरदर्द, थकान, खांसी, बुखार या फिर ठंड लगने जैसे लक्षण वालों में यह वायरस पाया जा सकता है। इसका असर आमतौर पर सर्दी और वसंत में दिखता है। यह फ्लू की तरह ही है। बताया जाता है कि यह वायरस वैसे तो 1958 से धरती पर मौजूद है, मगर 2001 में पहली बार वैज्ञानिकों ने इसे खोजा था। इसकी कोई वैक्सीन भी नहीं है।

You can share this post!

घर बैठे ही कर सकते हैं अपने लिवर की देखभाल, किचन में उपलब्ध इन सब्जियों के जूस का करें नियमित सेवन

Leave Comments