Home / Politics

संसद परिसर में धक्कामुक्की, भाजपा के दो सांसद घायल, राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा-संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने का मंच नहीं

नई दिल्ली। गुरुवार को संसद परिसर में काफी हंगामा हो गया। इसमें भाजपा के दो सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों पर धक्का दिया। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी को आरोपों को गलत बताया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाने साधते हुए कहा कि संसद कोई कुश्ती और स्मार्टनेस दिखाने का मंच नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने शारीरिक ताकत दिखाई। राहुल गांधी ने हमारे दो सांसदों को धक्का दिया। अगर हमारे एमपी भी हाथ उठा देते तो क्या होता। राहुल गांधी ने बीजेपी को दो सांसदों प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को बहुत धक्का दिया, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें व्हीलचेयर पर बैठे भाजपा सांसद प्रताप सारंगी दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया है। हालांकि राहुल गांधी ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। प्रताप सारंगी का आरोप है कि राहुल गांधी ने पास खड़े एक और बीजेपी सांसद को धक्का दिया, जो मुझपर गिरे। इस वजह से मैं चोटिल हो गया। यह हंगामा तब जब विपक्ष और सत्ता पक्ष आंबेडकर के मुद्दे पर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रताप सारंगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें धक्का मारा है। मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया। इस घटना में सांसद मुकेश राजपूत भी बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पातल में भर्ती किया गया है।

You can share this post!

आंबेडकर विवाद में शाह के बचाव में आए पीएम मोदी, लगातार कई पोस्ट कर गिनाई आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस की करतूतें

संसद में धक्कामुक्की विवाद पर घमासान जारी, थाने तक पहुंचा मामला, कांग्रेस-भाजपा ने की एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत

1 Comments

Leave Comments