Home / Politics

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नतीजे पर उठाए सवाल, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए 72 लाख मतदाता

26 जनवरी से एक साल तक कांग्रेस निकालेगी संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा  

नई दिल्ली। कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख मतदाता जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे पता चलता है कि गड़बड़ी हुई है।

इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नहीं शामिल हुईं। उन्होंने पत्र के माध्यम से अपना संदेश भेजा। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस समय के सभी बड़े नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। इन संगठनों ने कभी भी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने महात्मा गांधी का विरोध किया और उनके खिलाफ माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। वे बापू के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं।

संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा चाहती है भाजपा :खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- भाजपा सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा करना चाहती है। हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास धीरे-धीरे कम हो रहा है और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह सरकार चुनाव नियमों में बदलाव करके क्या छिपाने की कोशिश कर रही है, जिसे साझा करने का आदेश अदालत ने दिया है। कभी वोटर्स का नाम सूची से काटा जाता है, कभी उनको वोट डालने से रोका जाता है, कभी वोटर लिस्ट में अचानक वोटर्स बढ़ जाते हैं।

वेणुगोपाल ने दी प्रस्तावों की जानकारी

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि हमने दो प्रस्ताव पेश किए। पहला महात्मा गांधी पर और दूसरा राजनीतिक प्रस्ताव। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 2025 में संगठनात्मक सुधार कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके तहत  हर स्तर पर नेताओं की क्षमता की गहन जांच की जाएगी। इसके अलावा 26 जनवरी 2025 से एक साल चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा  शुरू की जाएगी। आम आदमी पार्टी अल्टीमेटम पर कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमें इंडिया गठबंधन की फिक्र है। हम इंडिया गठबंधन के हिमायती हैं। 

यात्रा से मिली थी संजीवनी :जयराम रमेश

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने कांग्रेस को संजीवनी दी और यह कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था। इसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा हुई और अब 26 जनवरी 2025 को हम एक साल तक चलने वाली संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा शुरू करेंगे। रमेश ने कहा, कल बेलगावी में हम 'जय बापू, जय भीम और जय संविधान' रैली आयोजित करेंगे. फिर इसे आगे तक ले जाएंगे। इसके बाद एक साल के लिए 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा' निकालेंगे। इसके तहत हर राज्य के गांव-गांव से शहर शहर तक पदयात्रा निकाली जाएगी।

 

You can share this post!

कांग्रेस के बेलगावी अधिवेशन के पोस्टर में कश्मीर का आधा मैप दिखाने पर गरमाई सिसायत, भाजपा ने कहा-दूसरी मुस्लिम लीग

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने शर्ट उतारकर खुद को मारे 6 कोड़े, द्रमुक सरकार हटने तक नंगे पैर चलने की घोषणा

Leave Comments