Home / Politics

हरियाणा भाजपा ने राहुल गांधी के पते पर ऑनलाइन ऑर्डर कर दी जलेबी, 550 रुपए की एक किलो

परिणाम आने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने राहुल पर साधा था निशाना

नई दिल्ली। हरियाणा के चुनाव में इस बार जलेबी की काफी चर्चा रही। परिणाम आने के बाद भी जलेबी को लेकर बयानबाजी का दौर चलता रहा। भाजपा के कई नेताओं ने जलेबी को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा। अब हरियाणा भाजपा ने राहुल गांधी के पते पर एक किलो जलेबी ऑर्डर कर दी। इसकी कीमत 550 रुपए किलो है। इसमें राहुल गांधी के 24 अकबर रोड का पता डाला गया है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी सोनीपत के गोहाना गए थे। वहां कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना प्रसिद्ध मातूराम की जलेबी खिलाई थी। राहुल को यह इतनी पसंद आई कि वे प्रियंका के लिए इसे पैक कराकर भी ले गए थे। इसके बाद राहुल ने एक्स पर पोस्ट कर इस जलेबी की तारीफ करते हुए इसे फैक्ट्री में बनाने की बात कही थी। इसके बाद से वे भाजपा के निशाने पर आ गए थे।

 

You can share this post!

ओवैसी का कांग्रेस पर निशाना, इस बार हम तो लड़े ही नहीं, फिर हरियाणा में कैसे जीत गई भाजपा

आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी पर तंज, लीडर नहीं रीडर हैं, जो दिया जाता है, उसे पढ़ लेते हैं

Leave Comments