Home / Politics

पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का राहुल गांधी और संजय राउत पर निशाना, कहा-जो सपना जिन्ना ने देखा था, वही अब दोनों देख रहे हैं

संजय राउत ने भाजपा सरकारों पर भारत को हिंदू-पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया था

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो सपना एक वक्त मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था, वही सपना अब राहुल गांधी और संजय राउत देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग एक और पाकिस्तान बनाना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों पर भारत को हिंदू-पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया था। राउत ने लिखा था कि जिस सिद्धांत पर जिन्ना ने पाकिस्तान को बनाया, अब बीजेपी उसी लाइन पर चलकर हिंदू-मुस्लिम में खाई बना रही है और एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र को हिंदू-पाकिस्तान बनाने की कोशिश कर रही है। राउत की इस टिप्पणी पर जब प्रमोद कृष्णम से उनका नजरिया पूछा गया तो उन्होंने उल्टा संजय राउत पर ही एक और पाकिस्तान बनाने की कोशिशों का आरोप लगा दिया। उन्होंने राउत के साथ-साथ राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत को तोड़ने का एक ख्वाब मोहम्मद अली जिन्ना ने देखा था। उसी तरह का एक ख्वाब राहुल गांधी के साथ मिलकर संजय राउत देख रहे हैं। राहुल गांधी के साथ रह-रहकर राहुल गांधी का जो राहू है वो उद्धव ठाकरे जी के परिवार और पार्टी पर गया है। आचार्य कृष्णम ने कहा कि संजय राउत राहुल गांधी के साथ मिलकर इस देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि भारत की जनता उनके मंसूबों को समझ चुकी है। इसलिए वह चाहते हैं कि एक और पाकिस्तान बन जाए। इस पाकिस्तान का प्रधानमंत्री वह राहुल गांधी को बनाना चाहते हैं।

You can share this post!

कर्नाटक में मुस्लिमों के आरक्षण पर बोले सीएम मोहन यादव-भारत तोड़ो की विचारधारा पर काम कर रही कांग्रेस

वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, कई विपक्षी दलों के नेता भी पहुंचे

Leave Comments