बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.; प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कहा बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.
- Published On :
25-Aug-2024
(Updated On : 25-Aug-2024 10:52 am )
बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.; प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट डाला है.प्रियंका गांधी ने कहा है कि अगर कोई किसी अपराध का दोषी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है.उन्होंने कहा है, आरोप लगते ही अभियुक्त के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना और आरोप लगते ही घर ढहा देना, यह न्याय नहीं है.यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है.

उन्होंने कहा है, कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए.सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं. कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है.
प्रियंका गांधी ने कहा है, जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का. बुलडोज़र न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए.
Previous article
नेकां कांग्रेस गठबंधन; कांग्रेस ने अमित शाह के सवालों का दिया जवाब
Next article
मिस इंडिया पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, किरेन रिजिजू ने तो बाल बुद्धि तक कह डाला
Leave Comments