Home / Mausum

इस साल अक्टूबर तक हो सकती है बारिश, मौसम विभाग के अनुसार इस बार 1999 जैसी बन रही है स्थिति

बारिश का दौर खत्म होने के बाद देश में कड़ाके की ठंड की संभावना

नई दिल्ली। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अक्टूबर महीने तक बारिश हो सकती है। इसके बाद कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि सितंबर के बीच में ला नीना एक्टिव हो सकता है। इससे बारिश अक्टूबर तक हो सकती है। बारिश का दौर खत्म होने के बाद दिसंबर के मध्य से जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। ला नीना की वजह से आमतौर पर तापमान में गिरावट आती है। सर्दियों में भी इसकी वजह से अधिक बारिश होती है।

उल्लेखनीय है कि इस साल देश में अत्यधिक बारिश और बाढ़ की घटनाओं में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार जून में हवाओं के शुरुआती ठहराव के बाद मानसून थम सा गया था। अगस्त में अरब सागर में चक्रवात के कारण कई इलाकों में काफी बारिश हुई। सितंबर में भी अत्यधिक बारिश की संभावना है। अक्टूबर के अंत तक यह सिलसिला जारी रह सकताहै।

1999 में ओडिशा में आए थे दो चक्रवात

मौसम विभाग के अनुसार 1999 जैसी स्थिति इस बार भी बन सकती है। उस समय अक्टूबर में ओडिशा में लगातार दो चक्रवात आए थे। इनमें से सबसे विनाशकारी ओडिशा सुपर चक्रवात था। इस चक्रवात ने दस हजार से अधिक लोगों की जान ली थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल मानसून समय पर आया, लेकिन जून में कम बारिश हुई। जुलाई अगस्त में बेहतर बारिश हुई, लेकिन बारिश के पैटर्न काफी बदलाव दिखाई दिए। इन सब परिस्थितियों में अक्टूबर तक बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

You can share this post!

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई इलाकों में बाढ़ ;कई मौत

मुंबई ;भारी बारिश से बिगड़े हालात , कई इलाके जलमग्न , स्कूल-कॉलेज बंद

Leave Comments