महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग आवंटन में देरी पर आदित्य ठाकरे का सवाल
मुंबई के वर्ली से शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं।
- Published On :
20-Dec-2024
(Updated On : 21-Dec-2024 05:08 am )
महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग आवंटन में देरी पर आदित्य ठाकरे का सवाल
मुंबई के वर्ली से शिवसेना (उद्धव गुट) के विधायक आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में मंत्रियों को विभाग न मिलने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है, लेकिन अब तक नए मंत्रियों को विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं।
आदित्य ठाकरे ने लिखा, विधायकों और विधान पार्षदों (एमएलसी) को यह समझ नहीं आ रहा कि वे जनता की समस्याओं को किसके सामने रखें। महायुति के सहयोगियों में इतनी अराजकता है। शपथ लेने वालों में इतना लालच है कि नागरिकों की सेवा करने के बजाय वे विभागों की लड़ाई में व्यस्त हैं। यह दिए गए जनादेश का अपमान है।

गौरतलब है कि 15 दिसंबर को महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार शपथ ग्रहण कर चुके थे।
Next article
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास नौसेना जहाज दुर्घटना: बड़ा खुलासा
Leave Comments