Home / Jyotish

इस माह बना तीन राजयोग, छह राशियों को फायदा ही फायदा, खुलेगा किस्मत का ताला

कई रुके हुए काम बनेंगे, आर्थिक रूप से भी आएगी मजबूती

इंदौर। चालू महीने सितंबर में एक साथ तीन राजयोग बन रहे हैं। शनि ग्रह कुंभ में गोचर कर रहा है, जिससे शश राजयोग बन रहा है। बुध 23 सितंबर को स्वराशि कन्या में प्रवेश करेंगे, जिससे भद्र राजयोग बनेगा। इसके अलावा शुक्र 18 सितंबर को स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। इससे मालव्य राजयोग बनेगा। इन राजयोगों से छह राशि के लोगों को फायदा ही फायदा होनेवाला है।

मेष-इस राशि वालों के लिए सितंबर खुशियों भरा रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। ऑफिस के लोगों से सहयोग मिलेगा। इस महीने नया घर या वाहन खरीदना चाहते हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। समस्याएं सुलझेंगी और हर काम में आप सफल होंगे।

वृषभ-आपके लिए यह महीना कई उपलब्धियां लेकर रहा है। अचल संपत्ति और जमीन जायदाद से लाभ होगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। सितंबर में आप कई रचनात्मक कार्य पूरा करने के साथ ही वित्तीय स्थिति भी नियंत्रित रखेंगे। दूर की यात्रा से बचें।

सिंह- इस राशि वालों को थोड़ी ही मेहनत से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में चल रही योजनाएं पूरी होंगी। आर्थिक रूप निश्चिंत रहेंगे। माह के मध्य में परेशान हो सकते हैं। संयम रखे, इससे आपकी कई समस्याओं का समाधान होगा। आपका स्वास्थ्य भी इस महीने अच्छा रहेगा।

कन्या-इस राशि वाले घर में सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे। आर्थिक परेशानियों का स्थाई समाधान मिलेगा। लोग आपसे मदद भी मांगेंगे और ऐसा करने में आपको खुशी होगी। महीने के मध्य में आप बेचैन रहने लगेंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। महीने के अंत में छोटी यात्रा हो सकती है।

तुला-इस राशि वालों के लिए यह महीना खुशियां लेकर रहा है। आपको नौकरी में सफलता मिलेगी और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। अनावश्यक मुद्दो पर भावुक होने से बचें। इस महीने आपको लोग गुमराह कर सकते हैं। किसी भी फैसले से पहले मन की सुनें। कई रुके हुए काम पूरे होंगे।

कुंभ-इस राशि के लोगों के लिए यह महीन कमाई वाला है। आपको कहीं से मोटी रकम मिल सकती है। इस महीने अपने स्किल्स को बेहतर बनाएं। किसी दूसरे के काम में दखलअंदाजी करने से बचें। अगर आप किसी लोन के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें सफलता मिलेगी।

 

 

You can share this post!

आज गणेशजी की कृपा पाने के लिए करें कुछ उपाय, हर समस्या का होगा समाधान, विघ्न हरेंगे विघ्नहर्ता

शनिदेव ने 3 अक्टूबर से बदला है नक्षत्र, अब दिसंबर तक इन राशियों को पहुंचाएंगे फायदा

Leave Comments