Home / झारखंड

झारखंड में अमित शाह का दावा-मुस्लिमों को आरक्षण देने की तैयारी कर रही है हेमंत सोरेन सरकार

शाह ने कहा-आदिवासियों की घटती आबादी के लिए हेमंत सोरेन जिम्मेदार

रांची। महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव प्रचार चरम पर है। सभी दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं। शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह झारखंड के दुमका में थे। इस दौरान उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन कांग्रेस की मदद से पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हैं। भाजपा इस तरह की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी। झारखंड में आदिवासियों की घटती आबादी के लिए भी उन्होंने हेमंत सोरेन को जिम्मेदार बताया।

शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा देती है। घुसपैठियों आदिवासी महिलाओं से शादी करने रहे हैं। इसकी वजह से घुसपैठिए यहां आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं। शाह ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में झारखंड को 10 साल में 84,000 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए। उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया। शाह ने कहा कि सत्ता की लालच में हेमंत सोरेन राजद-कांग्रेस की गोद में बैठ गए, यह वही दल हैं जिन्होंने झारखंड बनने का विरोध किया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया गया है। मार्च 2025 तक नक्सलवाद का पूरी तरह से खत्मा कर दिया जाएगा।

You can share this post!

झारखंड में बोले अमित शाह-इंदिरा गांधी भी आएंगी तो भी वापस नहीं होगा अनुच्छेद 370, वक्फ बिल भी पास कराएंगे

हम जीते तो हर गरीब परिवार को 450 रु में गैस सिलेंडर मिलेगा; खड़गे 

Leave Comments