मुंबई। मुबंई से मडगांव जा रही वंदे भारत ट्रेन ठाणे जिले में रास्ता भटक गई। दिवा स्टेशन से यह पनवेल की ओर जाने के बजाय कल्याण की ओर मुड़ गई। इसकी जानकारी जब रेलवे अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया। ट्रेन को तत्काल कल्याण स्टेशन ले जाया गया और फिर वापस दिवा स्टेशन लौटने के बाद ट्रेन सही ट्रैक पर आई। इस पूरी कवायद में ट्रेन 90 मिनट लेट हो गई।
अधिकारियों के अनुसार ट्रेन को दिवा-पनवेल रूट पर कोंकण जाने वाली ट्रेनों के लिए निर्धारित मार्ग पर जाना था. लेकिन यह सुबह छह बजकर 10 मिनट पर दिवा स्टेशन से आगे बढ़ने के बजाय कल्याण की ओर मुड़ गई। ऐसा सिग्नल की गड़बड़ी के कारण हुआ। दिवा जंक्शन पर डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के बीच बिंदु संख्या 103 पर सिग्नलिंग और दूरसंचार प्रणाली में तकनीकी गड़बड़ी के कारण ट्रेन रास्टा भटक गई थी। इस गड़बड़ी के कारण मध्य रेलवे की मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुईं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जब गड़बड़ी सामने आई, तो वंदे भारत एक्सप्रेस को कल्याण स्टेशन ले जाया गया। वहां से ट्रेन को कुछ देर बाद दिवा के लिए रवाना किया गया। दिवा पहुंचने के बाद यह ट्रेन निर्धारित दिवा-पनवेल रूट पर मडगांव के लिए आगे बढ़ी।
Leave Comments