Home / भारत

देश के हर एमबीबीएस डॉक्टर की बनेगी यूनिक आईडी, एनएमएस ने शुरू की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

एक ही पोर्टल पर होगी देश के हर डॉक्टर की पूरी जानकारी

नई दिल्ली। देश के हर एमबीबीएस डॉक्टर की यूनिक आईडी होगी। नेशनल मेडिकल कमिशन (एनएमएस) ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी डॉक्टरों को हाल ही में लॉन्च किए गए एनएमसी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। जिन डॉक्टरों ने इंडियन मेडिकल रजिस्टर (आईएमआर) पर रजिस्ट्रेशन करा रखा है,  उन्हें भी एनएमआर पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

उल्लेखनीय है कि यह पोर्टल एनएमसी और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने मिलकर तैयार किया है। इससे भारत के सभी एमबीबीएस डॉक्टरों का एक डेटाबेस तैयार होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी तक ऐसे डेटा की कमी थी। पोर्टल पर 13 लाख से अधिक डॉक्टरों का डेटा उपलब्ध हो सकेगा। इसमें डॉक्टरों की पूरी जानकारी रहेगी।

You can share this post!

बछिया के साथ पीएम मोदी के फोटो वीडियो पर  टिकैत ने साधा  निशाना 

कोलकाता ;मनोज वर्मा होंगे पुलिस के नए कमिश्नर

Leave Comments