Home / भारत

ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती, कहा- पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी।

ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती, कहा- पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं 

 

लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा। उन्होंने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी। 

CM ममता बनर्जी ने कहा- BJP कह रही है 400 पार, मैं उन्हें पहले 200 सीट का  आंकड़ा पार करने की चुनौती देती हूं - Amrit Vichar

बनर्जी ने यह भी कहा कि वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाले विदेशी बन जाएंगे। इसलिए इसके लिए आवेदन नहीं करें। ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों माकपा और कांग्रेस पर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन नहीं है। माकपा और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं।

 

You can share this post!

कच्चातिवु पर RTI में चौंकाने वाला खुलासा: पीएम ने घेरा 

कच्छतिवु मामले में  जयशंकर के निशाने पर कांग्रेस और डीएमके 

Leave Comments