मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक यह भूकंप 3.7 तीव्रता का था। जमीन के अंदर इसकी गहराई 5 किलोमीटर मापी गई।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 8:42 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सुंदरनगर का किआरगी रहा। झटके महसूस होते ही लोग अपे घरों से बाहर निकल गए। चंबा, शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, किन्नौर व मंडी के कई क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील जोन-5 में आते है। इसलिए यहां बार-बार भूकंप आता रहता है।
इससे पहले शनिवार रात 2 बजे बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप आया। रिएक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मांपी गई। पिछले कुछ दिनों में भारत के अलग-अलग हिस्सों में लगातार भूकंप आ रहे हैं। शुक्रवार (21 फरवरी) की शाम को उत्तराखंड भी इसी तरह थर्राया था। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 3.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था। पिछले हफ्ते ही दिल्ली में भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 17 फरवरी को 5.37 मिनट पर दिल्ली में 4.0 तीव्रता के भूकंप से हड़कंप मच गया था।
Leave Comments