Home / Dharm

आज कार्तिक पूर्णिमा पर लक्ष्मी की कृपा पाने का दुर्लभ मौका, शाम को इन स्थानों पर जरूर लगाएं दीपक

आज के दिन जरूर करें दान, मृत्यु के बाद भी मिलता है इसका फल

इंदौर। कार्तिक पूर्णिमा का महत्व हिन्दू धर्म में सभी पूर्णिमा से अधिक है। इसी दिन देव दीपावली भी मनाई जाती है। संयोग से इस बार कार्तिक पूर्णिमा आज 15 नवंबर शुक्रवार को है। शुक्रवार के कारण इस दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। ऐसे में अगर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करते हैं तो आपको इसका असर जल्दी दिखाई देगा।  आज के दिन गंगा स्नान, गरीबों को दान के अलावा दीपदान का भी विशेष महत्व है। आज शाम को आप घर के कुछ स्थानों पर दीपक जरूर लगाएं।

धन, अन्न, वस्त्र का करें दान

आज के दिन आप धन, अन्न, वस्त्र आदि का दान जरूर करें।  कार्तिक पूर्णिमा पर किए गए दान का कई गुणा लाभ मिलता है। कहा जाता है कि इस दिन किए दान का फल आपको मृत्यु के बाद भी मिलता है। इस इस दिन दूध, दही, घी, शक्कर और चावल का दान भी कर सकते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें। इससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं। चूंकि कार्तिक पूर्णिमा का संबंध भगवान शिव से है, इसलिए इस दिन भोलेनाथ की पूजा जरूर करें। आप सत्यनारायण भगवान की कथा भी करा सकते हैं। इससे भगवान विष्णु के साथ ही लक्ष्मी की भी कृपा मिलेगी।

पीपल के वृक्ष की करें पूजा

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा जरूर करें। दूध में जल और गुलाब की पंखुड़ी डालकर पीपल के पेड़ पर अर्पित करें। मां लक्ष्मी का ध्यान कर पीपल के पेड़ पर घी का एक दीपक जलाकर रखें। घर जाकर मंदिर में घी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप आज रात को मखाने की भीड़ का भोग लगा कते हैं। कहा जाता है कि इस खीर का एक हिस्सा किसी ब्राम्हण को दान कर दें। बाकी परिवार के लोगों को खिला दें।

आज शाम इन पांच स्थानों पर लगाएं दीपक

कार्तिक पूर्णिमा की शाम को घर के इन पांच स्थानों पर जरूर दीपक लगाएं। सबसे पहले तुलसी के पौधे के पास जलाएं। इससे तुलसी माता की कृपा घर के सदस्यों पर बनी रहती है। इसके साथ आज घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ दीपक जरूर लगाएं। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। घर के मंदिर के साथ ही रसोई और आंगन में भी दीपक जलाना न भूलें। इससे सुख-शांति के साथ ही घर में लक्ष्मी का वास बना रहेगा। अगर आप पांच स्थानों पर दीपक नहीं जला पाएं तो घर के ईशान कोण में जरूर दीपक जलाएं। 

 

You can share this post!

आज दीपावली पर प्रदोषकाल और मध्यरात्रि निशिथकाल में अमावस्या, शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

पदयात्रा के दौरान पं. धीरेंद्र शास्त्री पर किसी ने मोबाइल फेंका, गाल पर लगी चोट, हमले से किया इनकार

Leave Comments