Home / Dharm

प्रयागराज में महाकुंभ शुरू, पौष पूर्णिमा पर लाखों लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, 144 बाद आया दुर्लभ संयोग

कड़कड़ाती ठंड में आधी रात से ही संगम तट पर जुटने लगे थे श्रद्धालु

प्रयागराज। सोमवार से प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हो गया है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर संगम में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आधी रात से ही तट पर पहुंचने लगी थी। सुबह 9.30 बजे तक ही करीब 60 लाख लोग डुबकी लगा चुके थे।

144 साल बाद दुर्लभ संयोग में रविवार की आधी रात संगम पर पौष पूर्णिमा की प्रथम डुबकी के साथ महाकुंभ का शुभारंभ हुआ। विपरीत विचारों, मतों, संस्कृतियों, परंपराओं स्वरूपों का गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी के तट पर यह महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। इस बार 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। महाकुंभ के पहले दिन से प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। यह गंगा, यमुना और 'रहस्यमय' सरस्वती नदियों का पवित्र संगम है। घना कोहरा, थरथरा देने वाली कंपकंपी आस्था का रास्ता रोक नहीं पाई। संगम पर आधी रात लाखों श्रद्धालुओं की भी भीड़ उमड़ी।

हर-हर गंगे से गूंज उठा प्रयागराज

प्रयागराज। पौष पूर्णिमा स्नान पर्व पर लाखों लोगों ने त्रिवेणी तट पर डुबकी लगाई। हर-हर गंगे के स्वर से संगम तट गूंज उठा। सोमवार सुबह 4:32 से स्नान का शुभ मुहूर्त था, लेकिन श्रद्धालु आधी रात से ही स्नान करने लगे थे और यह कम जारी है।

You can share this post!

नहीं रहे निमाड़ की आध्यात्मिक पहचान संत सियाराम बाबा, मोक्षदा एकादशी पर मिला मोक्ष

महाकुंभ में मकर संक्रांति पर पहला अमृत स्नान आज, सुबह 8.30 बजे तक ही एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

Leave Comments