Home / Dharm

धनतेरस पर आज कई शुभ संयोग, शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी और पूजन, बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

आभूषण, पीतल के बर्तन, सोना-चांदी खरीदना रहेगा अत्यंत शुभ

इंदौर। हिन्दू धर्म में दीपावली से पहले धनतेरस का काफी महत्व है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई जाती है। धनतेरस 29 अक्टूबर 2024 को मनाई जाएगी। त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को प्रात: 10:32 से प्रारंभ होकर 30 अक्टूबर को दोपहर 1:14 बजे तक  रहेगी। इसलिए धनतेरस की पूजा 29 अक्टूबर को सायंकाल में की जाएगी।

धनतेरस के दिन स्वर्णाभूषण, वाहन, संपत्ति, भूमि-भवन आदि खरीदे जाते हैं। 29 अक्टूबर को ऐंद्र योग रहेगा। इस दिन मंगलवार होने से भौम प्रदोष का संयोग भी मिल रहा है। इसलिए धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में वस्तुओं की खरीदी अवश्य करें।

पूरे दिन खरीदारी का मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य आचार्य गजेंद्र शर्मा के अनुसार 29 अक्टूबर को पूरा दिन खरीदी के लिए शुभ है। इस दिन भौम प्रदोष का संयोग होने से आभूषण, पीतल के बर्तन, सोना-चांदी खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। इस दिन सायं 5.49 से रात्रि 8.23 तक प्रदोष वेला रहेगी जिसमें वस्तुएं खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।

धनतेरस खरीदी के मुहूर्त

लाभ   : प्रातः 10:45  से दोपहर 12:10

अमृत : दोपहर 12:10 से 1:35

अभिजित     : प्रातः 11:48  से दोपहर 12:33

प्रदोष वेला : सायं 5.49 से 8.23

धनतेरस पर पूजन मुहूर्त

सायं 7.25 से रात्रि 8.59 बजे तक

अवधि 1 घंटा 34 मिनट

प्रदोष काल : सायं 5.49 से रात्रि 8.23 बजे तक

वृषभ लग्न : सायं 6:47 से रात्रि 8:45 बजे तक

You can share this post!

आज करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद, बन रहे कई दुर्लभ योग, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

आज धनतेरस के दिन अगर सोना चांदी खरीदने के नहीं हैं पैसे, ये सस्ती चीजें घर ले आएं

Leave Comments