जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास अचानक पंडाल गिर गया जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है।
- Published On :
17-Feb-2024
(Updated On : 17-Feb-2024 12:36 pm )
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में गिरा पंडाल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास अचानक पंडाल गिर गया जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के एंट्री गेट नंबर-2 पर एक पंडाल गिरा है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। गेट नंबर-2 के पास लॉन में काम चल रहा है, वहां कंस्ट्रक्शन के दौरान एक हिस्सा गिर गया है। अभी पुलिस और दमकल विभाग से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है।

सूत्रों का कहना है कि पंडाल गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।
Previous article
भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू, प्रधानमंत्री मोदी भी पहुंचे भारत मंडपम, आम चुनाव का तैयार होगा रोडमैप
Next article
मोदी राज रामराज्य
Leave Comments