Home / दिल्ली

आप सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, कहा-दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी केजरीवाल की टॉयलेट के बाहर नहीं निकल पा रही

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा, कहा चल रहा फर्जीवाड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के घमासान के बीच आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। सांसद ने भाजपा पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल की टॉयलेट में फंसी हुई है। वे केजरीवाल की टॉयलेट से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा वाले कभी कह रहे हैं सोने की सीट है। कभी कह रहे हैं स्वमिंग पूल है। कभी कहते हैं मिनी बार है। ये तो बताओ दिल्ली में करोगे क्या। इसकी चर्चा के लिए वे तैयार नहीं है। संजय सिंह ने कहा कि हम लोग पार्टी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले जमीन पर उतरे। उन्होंने हमारी योजनाओं को घर-घर जाकर बताया। दो बड़ी घोषणाएं जो लागू होने वाली हैं- महिला सम्मान राशि 2100 और बुजुर्गों के इलाज का पूरा इंतजाम। हम अपनी योजनाओं की बात कर रहे हैं और वे सिर्फ दुष्प्रचार में फंसे हैं। जब फर्जी वोटर से जुड़े आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि  89 लोगों ने करीब 4800 लोगों के नाम कटवाने के लिए चुनाव आयोग में अर्जी दी। जब हमने चुनाव आयोग से इन ऑब्जेक्टर को बुलाने के लिए कहा, तो खुद चुनाव के अधिकारियों ने ऑब्जेक्ट्स को बुलाया। कई नोटिस के बाद उसमें से 18 लोग आए बाकी लोग आए भी नहीं और 18 के 18 लोगों ने कहा हमने तो इनका नाम कटवाने के लिए कोई एप्लीकेशन नहीं दी। ये इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है।

You can share this post!

दिल्ली चुनाव में अब पूर्वांचल बना मुद्दा, भाजपा ने निकाला पूर्वांचल सम्मान मार्च, केजरीवाल के घर पर बोला हल्ला

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, कहा-पाठशाला के बदले बनी मधुशाला

Leave Comments