मुंबई। गुरुवार को गिरावट के बाद शुक्रवार यानी आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। आज सेंसेक्स 10.75 अंक 0.014% की गिरावट के साथ 79,032.99 पर और निफ्टी 13.00 अंक 0.054% की बढ़त के साथ 23,927.15 पर खुला। इसके बाद बाजार रफ्तार पकड़ता दिखा। सुबह 9:30 बजे के करीब सेंसेक्स 407.80 अंकों की बढ़त के साथ 79,451.54 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 126.20 अंकों की बढ़त के साथ 24,040.35 पर पहुंच गया था।
अडाणी समूह के शेयरों में आज भी तेजी दिखी। अडाणी ग्रीन एनर्जी और अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी नजर आई। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तेजी दिखी। पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नीचे जाते दिखे।
Leave Comments