Home / बिहार

बिहार के पूर्व विधायक ने 18 साल छोटी युवती से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

जदयू ने पार्टी से निकाल दिया था, अब नई पत्नी के चुनाव लड़वाने की चर्चा

पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पूर्व विधायक राम बालक सिंह की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। चर्चा का कारण इनकी शादी है। 49 साल के इस पूर्व विधायक ने अपने से 18 साल छोटी युवती से शादी कर ली है। शादी का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर देख लोग इन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के विभूतिपुर से जदयू के पूर्व विधायक रहे रामबालक सिंह ने सोमवार की रात शादी रचाई है। 49 साल की उम्र में उन्होंने 31 साल की लड़की से दूसरी शादी की है। सोशल मीडिया पर इनकी शादी का वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। एक तरफ लोग उनके नए जीवन साथी के लिए बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ उनको काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। उनकी पत्नी का नाम रबीना कुमारी (31 वर्ष) है।

चुनाव लड़वाने के लिए की है शादी

जदयू से निकाले गए रामबालक सिंह की इस शादी को राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है। उनकी नई नवेली दुल्हन को आने वाले विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी के कयास लगाए जा रहे हैं।  कहा जा रहा है कि राम बालक सिंह अपनी पत्नी रवीना कुमारी को विभूतिपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकते हैं। इसस पहले लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार के शेखपुरा के अशोक महतो ने 65 साल की उम्र में अनीता कुमारी से शादी रचाई थी। शादी के बाद अशोक महतो ने अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से राजद का टिकट दिला दिया था, हालांकि वे चुनाव हार गई थीं।

 

You can share this post!

बिहार; लिकर के खेल में शामिल एंटी लिकर टास्क फोर्स ,सात गिरफ्तार

बिहार एक असफल राज्य, प्रशांत किशोर

Leave Comments